आरिफ नियाज़ी
कलियर शरीफ सालाना उर्स में शिरकत के लिए आज सुबह लाहौरी एक्सप्रेस से पाकिस्तानी जायरीन का जत्था रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचा जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स के साथ प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।पुलिस प्रशासन ने सभी पाकिस्तानी जायरीनों को बसों से कलियर साबरी गेस्ट हाउस में भेजा है जहां पर पाकिस्तानी जायरीन एक अक्तूबर तक कड़ी सुरक्षा में कलियर गेस्ट हाउस में रहेंगे।इस बार पाकिस्तानी जत्थे में 107जायरीन पहुंचे हैं ।
दरअसल इस बार पाकिस्तानी जायरीन की संख्या कम रही। खास बात यह रही की पाकिस्तानी जायरीनों का स्वागत करने के लिए जहां शहर और कलियर के लोग बड़ी संख्या में बुके और फूल मालाएं लेकर पहुंचते थे लेकिन आज ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला।सुरक्षा की दृष्टि से इस बार मीडियाकर्मियों से लेकर स्थानीय लोगों को भी पाकिस्तानी जायरीन से दूर रखा गया था।गौरतलब है की विश्वप्रसिद्ध दरगाह साबिर साहब का सालाना उर्स बड़ी धूम धाम के साथ शुरू हो चुका है
जिसमें देश ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या में जायरीन अपनी मन्नत मुरादें लेकर पहुंचते हैं माना यह जाता है की जो भी जायरीन दरगाह पहुंचता है वह खाली हाथ नहीं लौटता।दरअसल अब से पहले भी पाकिस्तानी जायरीन दरगाह उर्स में आते रहे हैं लेकिन इस बार का नजारा सबसे अलग ही था।
इस मौके पर सीओ लक्सर मनोज ठाकुर ने बताया की पाकिस्तानी जायरीन की सुरक्षा के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए है पाकिस्तानी जायरीन के साथ दो एम्बेसी के अधिकारी भी शामिल हैं सुरक्षा की दृष्टि से कलियर गेस्ट हाउस में अलग से पुलिस टीम की व्यवस्था की गई है और खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया गया है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला