Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने हाइवे के पुल निर्माण का मुद्दा विधानसभा में उठाया,जल्द मिल सकती है लोगों को राहत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा शहर के विकास को लेकर कितने गंभीर हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की उन्होंने अपनी सरकार के सामने पुल निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है उम्मीद की जा रही है की अब जल्द ही पुल से जूझ रहे लोगों की समस्या का समाधान हो सकेगा।गौरतलब है की हरिद्वार रुड़की मार्ग पर बने पुल पर भारी वाहनों के आगमन को लेकर पाबंदी है जिसे भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने गंभीरता से लिया और विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान नियम 300 के अंतर्गत सरकार से आग्रह किया की रुड़की शहर को हरिद्वार से जोड़ने वाले सोलानी नदी पर बने पुल के गत माह भारी बरसात के कारण इसके जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त होने की वजह से इसे भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था जिसके चलते शहर के साथ साथ बाहर से आने वाले भारी वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक ने जनता की परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए विधानसभा पटल पर प्रश्न को रखा एवं उक्त पुल के शीघ्र अति शीघ्र पुनः सुचारु रूप से संचालन एवं इसके समानांतर में एक नया पुल भी बनाए जाने की मांग की जिस पर सरकार विचार कर रही है अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही दूसरे पुल का निर्माण हो सकता है।स्थानीय लोगों ने प्रदीप बत्रा के इस प्रयास का जोरदार स्वागत किया है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369