आरिफ नियाज़ी
रुड़की में बृहस्पतिवार को जन्माष्टमी के पर्व की धूम रही शहर में जगह जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।जिसके चलते सभी मंदिरों समेत घर घर में कृष्ण जन्मोत्सव को धूम धाम से मनाया गया।देर रात तक साईं सेवा समिति और ऊर्जा निगम की ओर से साईं मंदिर के समीप भजनों का कार्यक्रम चला।इस दौरान नटराज ग्रुप के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति पेश की।इस मौके पर बतौर मुख अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने कहा की जन्मष्ठमी का पर्व बड़ी धूमधां के साथ मनाया जाता है आज के दिन कृष्ण जी का जन्म हुआ था जिससे श्रद्धालुओं में बड़ा ही उत्साह है।
भगवान से प्रार्थना करते हैं की उनकी कृपा सभी पर बने रहे सभी लोग खुशहाल और स्वस्थ बने रहें।उन्होंने कहा की कृष्ण जी ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चले आज पूरी दुनिया में कृष्ण जी को याद किया जा रहा है।साईं सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव घाघट ने बताया की मंदिर समिति ने भव्य रूप से कार्यक्रम को लेकर तैयारी की थी पूरी कमेटी का उन्हें भरपूर सहयोग मिला है। भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला