Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड किसान मोर्चा की महापंचायत में उमड़ी किसानों की भारी भीड़

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। उत्तराखंड किसान मोर्चा की महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ उमड़ी।किसानों की महापंचायत में किसानों के विभिन्न मुद्दों को उठाया गया इससे पूर्व हजारों ट्रैक्टरों के साथ शहर भर में रैली निकाली गई। महापंचायत को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुबह सवेरे से ही अलर्ट दिखाई दिया । उत्तराखंड किसान मोर्चा द्वारा महापंचायत का आह्वान किया गया था जिसमें किसानों की भारी भीड़ उमड़ी थी।

आज जिले के विभिन्न गांवों से करीब एक हजार से अधिक ट्रैक्टरों में सवार होकर किसान महापंचायत में पहुंचे थे। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने बताया कि आज किसान की स्थिति बेहद खराब है आपदा के दौरान किसानों की तमाम फसले नष्ट हो चुकी है लेकिन सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि जब फसलों की पैदावार नहीं होगी तो किसान अपने घर गृहस्थी को कैसे चलाएगा। उन्होंने कहा कि कम से कम दस हजार रुपए बीघा से किसानों को फसलों का मुआवजा देना चाहिए इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की तर्ज पर ट्यूबवेल की बिजली मुफ्त होनी चाहिए

इसके साथ ही किसानों के घर के बिजली बिल भी एक वर्ष के लिए माफ हों। उन्होंने 600 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से गन्ने के दाम घोषित किए जाने की मांग की। इसके साथी इकबालपुर शुगर मिल पर बकाया चल रहे 142 करोड़ का भुगतान तुरंत दिए जाने की मांग की। महापंचायत का संचालन प्रदेश सचिव समीर आलम और जिलाध्यक्ष महकार सिंह ने किया। इस अवसर पर आकिल हसन, दीपक पुंडीर, मुनेश त्यागी, महिपाल सिंह, बाबूराम, सोनी रोड, पप्पू भाटिया आदि लोग मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369