आरिफ नियाज़ी
रुड़की डीवाईन ओसिस गुलमोहर हाउसिंग सोसाइटी के स्वामी नीरज गुप्ता का जन्म दिन उनके कार्यालय में बड़े धूमधांम के साथ मनाया गया।जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता मयंक गुप्ता तथा नलिन तायल भी शामिल रहे। इस दौरान नीरज गुप्ता ने सभी को केक खिलाकर सभी का आभार जताया वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता मयंक गुप्ता ने भी नीरज गुप्ता को उनके जन्म दिन पर उनकी लंबी आयु की कामना की।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मयंक गुप्ता ने कहा की नीरज गुप्ता एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट लेकर चल रहे हैंलोगों की उम्मीदों से ऊपर उठकर ओसिस गुलमोहर रुड़की की पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा इतना ही नहीं रुड़की शहर जल्द ही क्लीन सिटी ग्रीन सिटी और मॉडर्न सिटी के रूप में नज़र आएगा।वहीं इस दौरान ओसिस गुलमोहर हाउसिंग सोसायटी के समस्त स्टाफ द्वारा नीरज गुप्ता को उनके जन्म दिन पर शुभकामनाएं दी गई ।
जिसमें 200 फ्लैट तैयार किए जा रहे हैं जो अपने आप में एक नया प्रोजेक्ट है जिसमें सभी सुविधाएं और सुरक्षा के लिहाज से भी काफी बेहतर किया गया है। नीरज गुप्ता ने कहा की इस हाउसिंग सोसाइटी की खास बात यह की इसमें भूकंप, आग, व जलभराव से सुरक्षा के सभी इंतजाम किये गए हैं। क्लब में स्विमिंग पूल से लेकर लाइब्रेरी तक की हाउसिंग सोसाइटी में सुविधा रहेगी।हालांकि पार्किंग की भी बहुत बेहतर व्यवस्था है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला