Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के पाइप गोदाम में 25 लाख की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा,पूर्व नोकर ही निकला मास्टर माइंड

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी कामियाबी हाथ लगी है पुलिस ने पाईप गोदाम से 25 लाख की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है जिसका मास्टर माइंड कोई और नहीं बल्कि गोदाम में काम करने वाला कर्मचारी ही निकला जिसे गोदाम मालिक द्वारा पैसे रखने और निकालने की पूरी जानकारी थी। और कुछ दिन पहले ही उसे गोदाम से बाहर कर दिया था।पुलिस ने दोनों पकड़े गए आरोपियों से चोरी की गई आठ लाख की नगदी भी बरामद की है।जबकि चोर गिरोह के तीन सदस्य फरार हैं जिनकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश है।

दरअसल रुड़की आजाद नगर में नवीन गोयल का पाइप और टैंक का बड़ा गोदाम है। बुधवार की रात्रि गोदाम में अज्ञात चोरों के द्वारा लाखो की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। गुरुवार को गोदाम स्वामी नवीन गोयल ने कोतवाली गंगनहर में तहरीर देकर बताया था कि वह बुधवार की शाम अपनी दुकान का ताला लगाकर अपने घर चले गए थे लेकिन जब वह अगली सुबह अपनी दुकान पर पहुंचे तो शटर खोलकर अंदर देखा तो गोदाम का शटर टूटा हुआ था इतना ही नहीं अल्मारी और मेज की दराज से अज्ञात चोरो के द्वारा लगभग पच्चीस लाख रुपये चोरी किए गए थे जिसके आधार पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया था।

कोतवाली गंगनहर में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गंगनहर पुलिस द्वारा अलग-अलग पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल को आने-जाने वाले रास्तो के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। वहीं पुलिस को बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी करने वाले चोरों में से दो चोर इब्राहिमपुर गांव के सामने आम के बाग में बने खंडहर में चोरी किये गये रूपयों को लेकर आपस में बंटवारा कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इंजमाम उल हक व इंतजार उर्फ काला निवासी रामपुर बताए गए हैं जिनके कब्जे से चोरी के रुपयों में से 8 लाख रूपये बरामद किए गए है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त इंजमाम उल हक ने बताया कि उसने पाइप गोदाम में दो महीने नौकरी की है जबकि उसे गोदाम मालिक द्वारा दस दिन पूर्व नौकरी से निकाल दिया था उसका कहना था की उसे पता था कि दुकान का मालिक दुकान का काफी पैसा ऑफिस की अलमारी में रखता है। जिसके बाद उसने मैंने अपने साथी इंतजार,साहिल और घातक के साथ चोरी की योजना बनाई और बुधवार की रात घटना को अंजाम दिया। वही पुलिस के द्वारा फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369