आरिफ नियाज़ी
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझौली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मामला मां बेटे से जुड़ा है। बेटे से उधार के पैसे मांगना एक मां को उस समय भारी पड़ गया जब बड़े बेटे ने अपनी मां को बड़ी बेरहमी से दौड़ा दौड़ा कर पीटा इतना ही नहीं मां को पीटता देख जब उसकी दो मासूम बेटी उसके बचाव में आईं तो आरोपी बेटे ने उन पर भी लात घूंसो से जोरदार हमला कर दिया।हालांकि चीख पुकार की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए बढ़ती भीड़ को देखकर आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया।
फिलहाल छोटे बेटे और ग्रामीणों की मदद से मां को एक स्थानीय हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
दरअसल परिजनों के मुताबिक बिझौली गांव निवासी जाहिद का छोटा बेटा सऊदी अरब में काम करता है उसने अपनी मां के खाते में धीरे धीरे बहनों और भाई की शादी के लिए कई लाख रुपए जमा कराए थे आरोप है की इसी बीच उसके बड़े भाई तौहीद और बहनोई को खाते में पैसे होने की भनक लग गई बेटे तौहीद ने दो लाख से अधिक अपनी मां से बतौर उधार ले लिए ।तीन दिन पूर्व उसका छोटा भाई भी सऊदी अरब से गांव में पहुंच गया और शादी की तैयारी शुरू कर दी।
आरोप है की इसी दौरान तौहीद की माता ने उससे उधार दिए पैसे वापस मांगे तो तौहीद आग बबूला हो गया और उसने अपनी मां पर जोरदार हमला कर दिया जिससे उसे काफी गंभीर चोट लगी है।वहीं मां को पीटता देख उसकी दो मासूम बहने भी बचाव में आ गई और मां को बचाने की कोशिश करने लगीं लेकिन तौहीद ने एक नहीं सुनी और उनपर भी लातघूंसो से हमला कर दिया जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।फिलहाल घायल महिला को उपचार के लिए एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला