Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के मोहल्ला सोत में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप,तस्वीर सीसीटीवी में कैद, मोहम्मद मुबाशिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के सोत मोहल्ले में बरसात के पानी में बहकर आए मगरमच्छ से इलाके में हड़कंप मच गया हालांकि मगरमच्छ की तस्वीर पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई स्थानीय लोग बड़ी सरगर्मी से मगरमच्छ की तलाश में जुटे हैं लेकिन अभी तक भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।क्षेत्र में बढ़ती दहशत को देखते हुए सूचना पर मौके पर पहुंचे कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुबशिर ने तुरंत ही इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने कई घंटे तक रेस्क्यू किया

लेकिन देर शाम तक भी मगरमच्छ का कोई सुराग नहीं लग पाया है वहीं क्षेत्र में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है। कुछ लोगों का मानना है की हो सकता है मगरमच्छ पास की नदी में चला गया हो फिलहाल वन विभाग की टीम पूरी नजर बनाए हुए है।इस मौके पर

जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुबशशीर का कहना है कि किसी को भी इसके बारे में सूचना मिलती है तो तुरंत उनसे संपर्क करें वन विभाग की पूरी मदद की जायेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369