Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की सिंचाई खंड में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया हरेला पर्व, दर्जनों पौधे लगाए

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में मनाए जाने वाले ‘हरेला’ पर्व को आज पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया।रुड़की सिंचाई खंड का स्टाफ सुबह सवेरे से ही पौधारोपण में लग चुका था दर्जनों छायादार और फलदार पेड़ पौधे लगाए गए। सिंचाई खंड में दिनभर वृक्षारोपण किया गया।सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता पी एल नौटियाल ने लोगों से भी वृक्षारोपण के लिए आगे आने की अपील की ताकि पर्यावरण को और अधिक सुरक्षित रखा जा सके।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता पी एल नौटियाल ने कहा कि भागदौड़ की जिंदगी में वृक्षारोपण भी उतना ही जरूरी है जितना अन्य कार्य।उन्होंने कहा की वृक्ष ही हमारा जीवन है और वृक्ष की इस पृथ्वी की खूबसूरती को बढ़ाता है। जीवन जीने के लिए जिस ऑक्सीजन की हमें आवश्यकता होती है, वह हमें वृक्षों से ही प्राप्त होती हैं। वृक्ष हमारी जहरीली कार्बन डाइऑक्साइड का सेवन अपने भोजन के रूप में करते हैं और हमें जीवन स्रोत ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर अनिल चौधरी ने कहा कि वृक्ष ही हमारी धरती से मजबूत पकड़ कर बड़े-बड़े पहाड़ों एवं मैदानों को बांध कर रखते हैं। संपूर्ण वन्य जीवन इन वृक्षों पर ही आधारित है। इन्हीं वृक्षों से हमें सभी प्रकार के जीवन रोगों को एवं जीवन जीने के लिए फल एवं औषधियां प्राप्त होती हैं।
इस अवसर पर अपर सहायक अभियंता विपिन सैनी ने कहा कि आज नए युग की शुरुआत को लेकर हर तरफ वृक्षों को बेरहमी से काटा जा रहा है।

यदि वृक्ष नहीं होंगे तो धरती पर जीवन समाप्त हो जाएगा । इसलिए हम सबको मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष को लगाना चाहिए ताकि हम अपने आने वाले भविष्य को जीवन जीने के लिए अच्छी हवा, फल एवं औषधियां प्राप्त करवा सकें। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि हर वर्ष एक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
इस अवसर पर अपर सहायक अभियंता अमर सिंह,यशपाल रावत,और सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369