Jan Mudde

No.1 news portal of India

जेसीपी नेता भावना पांडेय ने गांव गांव जाकर किया जनसंपर्क,लोकसभा चुनाव की तैयारी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

देश में भले ही अभी लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित ना हुई हो लेकिन राजनैतिक दल अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुके हैं जिनमे एक नाम हरिद्वार लोकसभा सीट से जे सी पी की नेता भावना पांडेय का भी शामिल है।भावना पांडेय वैसे तो किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं लेकिन इतना जरूर है की अगर भावना पांडेय किसी कार्य को करने पर आ जाएं तो वह जरूर होता है।फिलहाल भावना पांडेय हरिद्वार जिले के गांव गांव जाकर अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुटी हैं और लोगों से लोकसभा चुनाव में जेसीपी पार्टी को वोट देने की अपील भी कर रहीं हैं।

भावना पांडेय का मानना है की जो विकास कार्य हरिद्वार जिले में होना चाहिए था वह आज तक भी नहीं हुआ कांग्रेस और भाजपा ने जनता के वोट तो हासिल किए लेकिन जनता के लिए कुछ नहीं किया।भावना पांडेय का कहना है की एक बार अगर हरिद्वार लोकसभा सीट पर जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगी।फिलहाल भावना पांडेय गांव गांव जाकर अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगी हैं वहीं संगठन में कार्यकर्ताओं को भी तेजी से जोड़ रहीं हैं। भावना पांडेय गांव गांव जाकर पेयजल,सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार को देख रहीं हैं

हाल फिलहाल भावना पांडे ने गाधारोना गांव में पहुंचकर वहां की समस्याओं को बारीकी से देखा था गांव के लोगों ने जहां भावना पांडे का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया था वहीं अपने गांव की समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा था जिसमें सड़क का मुद्दा बेहद अहम था। हालंकि इस दौरान भावना पांडे ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था की वह उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराएंगी।

उन्होंने कहा था की आपका विधायक आपका नुमाइंदा जिस कार्य को नहीं कर सकता उसे बेहद कम समय में भावना पांडेय करके दिखाएगी। ग्रामीणों ने माना है की अब भावना पांडेय जैसी बोल्ड लेडी उनके गांव पहुंची है तो अब उनके सभी कार्य बन जाएंगे। फिलहाल भावना पांडेय हरिद्वार जिले में तेजी के साथ अपनी पार्टी के प्रचार में जुटी हैं अब जे सी पी कितनी सफल हो पाती है यह आने वाला समय ही बताएगा लेकिन इतना जरूर है की भावना पांडेय को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369