Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने में जुटे चौधरी नीरपाल सिंह

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के गांव सलेमपुर में पहुंचने पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। तथा बैठक आयोजित की गई।
दिनेश सैनी के निवास पर बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय लोकदल चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर किसानों की समस्याएं सुनेंगे।उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल मजबूती से संगठन को खड़ा करेगा।

चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा उत्तराखंड राष्ट्रीय लोकदल का प्रदेश अध्यक्ष हर्षभान सिंह को बनाया गया है। 15 मई तक सभी कमेटियों का गठन कर दिया जायेगा।
चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है इनका शोषण नही होने देंगे।हमारे नेता जयंत चौधरी संसद से लेकर गांव गांव तक किसानों व बेरोजगार युवाओं की लड़ाई लड़ रहे हैं।उत्तराखंड में भी रालोद कार्यकर्ता किसान, मजदूर गरीब, नौजवान आम जनता की सेवा करेंगे।उनका हर समस्या का समाधान कराएंगे।

जिलाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि किसान बहुत परेशान हैं चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपए बकाया है जो अभी तक नहीं मिला।
मनोज चौधरी ने कहा कि 15 दिनों के अंदर किसानों का भुगतान नहीं किया गया तो राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान नफीस प्रधान,विकास गुर्जर,इरफान अहमद,सुरेश प्रधान, अनुज सैनी,अनीस अहमद, चौ सुरेंद्र सिंह, चौ महिपाल, मो साजिद, मो आरिफ, अकील अहमद,राजकुमार आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369