Jan Mudde

No.1 news portal of India

आई एस सी बोर्ड में खेड़ी शिकोहपुर गांव की छात्रा फातिहा राव ने लहराया परचम, 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाया प्रथम स्थान

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में सीबीएससी और आईएससी बोर्ड में इस बार भी बेटियों ने परचम लहराया है।खेड़ीशिकोहपुर गांव निवासी फातिहा राव पुत्री राव निफासत अली ने आई एस सी बोर्ड से इंटर मिडियेट की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में 94 प्रतिशत अंक हासिल करके अपने गांव और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।फातिहा राव अपनी इस सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को देती हैं जिनकी भरपूर कोशिशों से आज वह यहां तक पहुंची हैं।

फिलहाल फातिहा राव देहरादून टर्नर रोड़ पर अपने परिवार के साथ बीटेक कंप्यूटर की पढ़ाई की तैयारी में जुट गई हैं हालांकि फातिहा राव का कहना है की वह आई आई टी से बीटेक करना चाहती हैं जिसके लिए वह दिन रात तैयारी में लगी हैं। उन्होंने कहा की इस सफलता के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है वह अन्य छात्र छात्राओं से भी आह्वान करना चाहती है की कड़ी मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है।इतना ही नहीं गांव की बेटियां भी पढ़ाई करके आगे बढ़ सकती हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369