आरिफ नियाज़ी
विश्व प्रसिद्ध हजरत साबिर साहब की दरगाह पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में जायरीन हर रोज अपनी मन्नतें मुरादे और आस्था लेकर पहुंचते हैं लेकिन आए दिन कलियर शरीफ दरगाह में नई-नई खामियां सामने आती रहती हैं जिसमें बाहर से आने वाले जायरीन भी काफी परेशान हो जाते हैं उसी को लेकर दरगाह प्रशासन इस बार बेहद गंभीर नजर आ रहा है। दरगाह प्रबंधन ने पिरान कलियर शरीफ में जायरीन की सुविधाओं के लिए लैंडलाइन फोन लगा दिया है इतना ही नहीं बल्कि कर्मचारियों के लिए भीं दिन रात ड्यूटी करने वालों का एक ड्यूटी चार्ट कार्यालय पर लगा दिया है ।
दरगाह प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए कर्मचारियों को हिदायत भी दी है कि किसी भी प्रकार से बाहर से आने वाले जायरीन को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। दरगाह प्रशासन की ओर से दरगाह कार्यालय में अपना फालतू समय बिताने वालों पर भी पाबंदी लगा दी है।स्थानीय और बाहरी लोगों के दरगाह कार्यालय में प्रवेश करने पर भी खास दिशानिर्देश जारी किए हैं हालांकि जिलाधिकारी आए दिन दरगाह कार्यालय का जायजा दरगाह प्रबंधन के द्वारा लेते रहे हैं लेकिन फिर भी विश्व प्रसिद्ध दरगाह का निजाम पहले से बेहतर देखने को मिल रहा है जिसे सुधारने के लिए सरकार और प्रशासन दोनों अपना सख्त रवैया अपनाए हुए हैं दरगाह प्रबंधक के रूप में रजिया बेगम को ।
दरगाह प्रबंधन की जब से जिम्मेदारी मिली है तब से उन्होंने दरगाह हित में बेहतर निर्णय लिए हैं रजिया बेगम का कहना है कि बाहर से आने वाले जायरीन को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसलिए दरगाह में लैंड लाइन फोन लगाया गया है यह दूरभाष नंबर सभी जगह पर लिखवा दिया है ताकि किसी जायरीन को कोई परेशानी ना हो ।किसी कर्मचारी की ड्यूटी के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।रजिया ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता दरगाह में साफ-सफाई और बाहर से आने वाले जायरीन को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। ताकि बाहर आने वाले जायरीन देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी दरगाह की तारीफ करें यही उनका मकसद है।
कलियर शरीफ दरगाह के निजाम को सुधारने के लिए दरगाह प्रबंधन लगातार कोशिशों में जुटा हुआ है दरगाह कार्यालय में लैंडलाइन फोन लगाया गया है ताकि बाहर से आने वाले जायरीन किसी भी समय दरगाह कार्यालय में फोन कर कोई भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला