आरिफ नियाज़ी
कलियर शरीफ हजरत साबिर साहब की दरगाह पहुंची पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी ने दरग़ाह पर चादर और फूल पेश कर मुल्क में अमन चैन और भाईचारे की दुआएं मांगी।इस दौरान दरगाह प्रबंधक रजिया ने उनका फूलों का गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया।उसके बाद उन्होंने दरग़ाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश कर देश मे अमनो अमान की दुआएं मांगी।सलमा अंसारी ने कहा कि कलियर शरीफ दरगाह का निजाम पहले से अधिक बेहतर हुआ है दरगाह प्रबंधक रजिया बेगम दरगाह हित में निर्णय ले रहीं हैं।
उनकी जितनी सराहना की जाए बेहद कम है। अंसारी ने कहा की वह दरगाह की जियारत के लिए यहां पर पहले भी कई बार आ चुकीं हैं।जब भी उन्हें मौका मिलता है वह दरग़ाह साबिर पाक में जियारत करने के लिए जरूर आती हैं उन्हें दरगाह से बहुत कुछ हासिल हुआ है उन्होंने दरगाह साबिर पाक में हिंदू-मुस्लिम एकता और अखंडता की सलामती की दुआए मांगी हैं। उन्होंने कहा की देश मे भाईचारा और आपसी सौहार्द बढ़े ओर मुल्क भी तभी तरक्की कर सकता है जब हम सब साथ मिलकर चलेंगे।
मुल्क की तरक्की इसी में है कि हम एक दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़े।और स्वास्थ्य, शिक्षा पर बात होनी चाहिए। उन्होंने दरगाह प्रबंधक के कार्यों की जमकर सराहा । इस अवसर पर दरग़ाह प्रबंधक रजिया,शायर अफजल मंगलौरी, लेखपाल अनुज यादव, इंतखाब आलम,अजहर प्रधान, आदि मौजूद रहें।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला