Jan Mudde

No.1 news portal of India

इकबलपुर चीनी मील पर पूर्व सीएम हरीश रावत का धरना दूसरे दिन भी जारी, डीएम के आने के बाद समाप्त होगा धरना

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में गन्ना किसानों के भुगतान को कांग्रेस ने प्रमुख मुद्दा बनाया है । पूर्व सी एम हरीश रावत अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ दूसरे दिन भी इकबालपुर चीनी मील गेट के सामने धरने पर बैठे हुए है। उनके साथ कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं के साथ साथ हरिद्वार जिले के सभी विधायक भी दूसरे दिन भी धरने पर मौजूद रहे भगवानपुर तहसील प्रशासन की टीम और मील प्रबंधन लगातार हरीश रावत को गन्ना किसानों का भुगतान जल्द से जल्द करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराना चाहता है लेकिन प्रशासन के इस लिखित आदेश को भी हरीश रावत और कांग्रेस के विधायक मानने को तैयार नहीं है।

अब उन्होंने डीएम को मौके पर बुलाने की मांग की हैं जिसके बाद अगली रणनीति तैयार की जाएगी। पूर्व सीएम हरीश रावत सुबह सवेरे ही चीनी मील गेट पर पहुंच चुके थे जहां उन्होंने साफ कर दिया की मील प्रबंधन और प्रशासन का इस बार झूठा आश्वासन नहीं चलेगा इस बार गन्ना किसानों का भुगतान वह दिलवाकर ही रहेंगे चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। वहीं मौके पर मौजूद हरिद्वार जिले के सभी विधायक हरीश रावत के साथ धरना स्थल पर जमे हुए हैं।

इस मौके पर कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति, अनुपमा रावत, फुरकान अहमद, ममता राकेश , वीरेंद्र रावत, यासिर अराफात, कांग्रेस नेता परवेज, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सेठपाल परमार,राव सुभान खा, गणेश गोदियाल,चौधरी यशवीर,गौरव चौधरी, सी पी सिंह,राव शेर मोहम्मद,राव आफाक,आदित्य राना,नासिर परवेज, राव फरमूद, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अयाज़,राजीव चौधरी, सचिन गुप्ता,महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ,मीर हसन, आशीष सैनी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369