आरिफ नियाज़ी
रुड़की की ईदगाह अब नए लुक में नजर आएगी। ईदगाह को काफी बेहतर तरीके से इस बार नमाजियों के लिए तैयार किया गया है साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया गया है । रहमानिया अरबी मदरसे के कार्यपालक अधिकारी तंजीम अली ने ईदगाह में रंग रोगन और साफ सफाई के उचित प्रबंध किए हैं ताकि ईद की नमाज पढ़ने वालों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।
तंजीम अली ने सभी देश प्रदेश वासियों को ईद उल फितर की मुबारकबाद देते हुए कहा की ईदगाह में आने वाले नमाजियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके खास इंतजाम किए गए हैं ईद की नमाज ईदगाह में साढ़े आठ बजे अदा की जायेगी जिसे रहमानिया अरबी मदरसे के मुफ्ती सलीम पढ़ाएंगे।उन्होंने कहा की ईदगाह को ग्रीन और क्लीन बनाने के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे।
पूरी ईदगाह की बाउंड्री पर साए वाले और फूलों के पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे ताकि ईदगाह में आने वाले लोगों को हरियाली भी देखने को मिले तंजीम अली ने कहा की ईदगाह को साफ और सुंदर बनाना सभी की जिम्मेदारी है जिसमें सभी को बढ़चढकर हिस्सा लेना चाहिए। ईदगाह में आज भी साफ सफाई का अभियान जारी रहा।
ईदगाह में नमाज अदा करने को लेकर शहर के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। गौरतलब है की अब से पहले ईदगाह की स्थिति ऐसी नहीं थी जैसी अब की गई है। मुफ्ती साहब नमाज पढ़ाने के बाद देश और प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के लिए भी विशेष दुआएं कराएंगे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला