आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की तैयारी को लेकर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक भी बेहद गंभीर नजर आए।प्रदेश के मुख्य सचिव आदेश पर जिलाधिकारी हरिद्वार को इस संबंध में पत्र भेजा गया था जिसके चलते जिलाधिकारी द्वारा खाद्य पूर्ति विभाग को निर्देश दिए गए थे कि आज अपने अपने क्षेत्र में कम से कम एक पेट्रोल पंप का निरीक्षण अनिवार्य रूप से कर आख्या एवं फोटोग्राफ्स कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें हरिद्वार जिला पूर्ति अधिकारी के आदेश पर
चारधाम यात्रा आरंभ होने से पूर्व क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी सुधीर त्रिपाठी और क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति निरीक्षक
हिमांशु रावत रुड़की कुमार पेट्रोल पंप और शिखा पेट्रोल पंप का बारीकी से निरीक्षण किया गया जहां विभागीय अधिकारी संतुष्ट नजर आए साफ सफाई और पीने के पानी की व्यवस्था बेहतर रही।इस मौके पर सुधीर त्रिपाठी और हिमांशु रावत ने बताया की शहर और आसपास के सभी पैट्रोल पंप निरीक्षण किया जायेगा।इसके साथ ही सभी पैट्रोल पंप स्वामियों को भी साफ सफाई और शौचालय के रखरखाव की सख्त हिदायत दी गई है।पीने के पानी की भी पंप पर उचित व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।यह निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला