आरिफ नियाज़ी
रुड़की के नंद विहार स्थित जीवनदीप आश्रम में आज त्रिपुरा के पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा डिप्टी स्पीकर राम प्रसाद पाल ने आज जीवनदीप आश्रम पहुंचकर श्री सिद्धबली हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना कर जीवनदीप पीठाधीश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरि जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त तथा जीवनदीप सेवा न्यास द्वारा संचालित जीवनदीप गुरुकुलम के वार्षिक परीक्षा परिणाम कार्यक्रम में शामिल हुए ।
जिसमें विद्यालय के अध्यक्ष परम पूज्य स्वामी महामंडलेश्वर यतींद्र आनंद गिरि जी महाराज ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनका मार्गदर्शन किया उन्होंने बताया कि किस प्रकार कि अभिभावकों को खासकर माताओं को बाहर से कठोर सख्त तथा आंतरिक रूप से नरम और कोमल रहना चाहिए जिससे कि विद्यार्थी मैं अनुशासन शिष्टाचार बना रहे इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में त्रिपुरा से आए पूर्व कैबिनेट मंत्री , डिप्टी स्पीकर श्री राम प्रसाद पॉल जी ने विद्यालय में प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया तथा बताया जिस प्रकार कुमार कच्ची माटी को आकार रूप देकर से निकालता है
उसी प्रकार विद्यालय में शिक्षिका अध्यापक गण विद्यार्थियों को उस कुमार की बातें आकार देने का सवारने का काम करते हैं कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित डॉक्टर भीष्म कुमार जी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया जीवन में शिष्टाचार अनुशासन बहुत ही महत्वपूर्ण रहता है विद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि विद्यार्थी का समुच्चय विकास कर एक अच्छे नागरिक का निर्माण करता है केवल परीक्षण के द्वारा ही सफलता को के मार्ग पर चला जा सकता है
इसके साथ साथ डॉ विष्णु कुमार जी ने विद्यालय के समस्त शिक्षण करके शिक्षण कार्य की सराहना की इस अवसर पर जीवनदीप गुरुकुलम प्रबंध समिति के प्रबंधक एडवोकेट विरेंद्र गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रवीण सब्बरवाल , सदस्य बालू सिंह, मनोज गोयल ,तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक गोस्वामी, अध्यापिका श्रीमती मनीषा त्यागी, श्रीमती नीलम सैनी श्रीमती पुष्पा रावत, श्रीमती नीलम कश्यप, श्रीमती नीलम आजाद ,श्रीमती उमा सैनी , आकांक्षा सविता शालिनी वैशाली दीपाली आदि उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला