Jan Mudde

No.1 news portal of India

गरीब रेहड़ी ठेली वालों से जुर्माना वसूलना नगर निगम के दो कर्मचारियों को पड़ा भारी, मुमताज अब्बास नकवी ने किया समर्थकों के साथ जोरदार हंगामा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की नगर निगम एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है।सरकारी छुट्टी के दिन नगर निगम कर्मचारी सिविल लाइन पूल के पास रेहड़ी ठेली वालों से वसूली करते नजर आए।इतना ही नहीं नगर निगम की रसीद में भी गड़बड़ झाला नजर आया। इसकी सूचना किसी ने रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष एव प्रमुख समाजसेवी मुमताज अब्बास नकवी को दी ।

अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे मुमताज अब्बास नकवी ने दर्जनों लोगों के साथ नगर निगम के कर्मचारियों का घेराव करते हुए जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।नकवी ने आरोप लगाया की नगर निगम के कर्मचारी गरीब रेहड़ी ठेली वालों का लगातार शोषण कर रहे हैं आलम यह है की दो सौ और तीन सौ की फर्जी रसीद काटी जा रही है।

जबकि जो रसीद कर्मचारी दे रहे हैं वह भी पूरी तरह से फर्जी है जिसकी जांच की जानी चाहिए। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने भी कर्मचारियों का जोरदार विरोध किया और नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाए।वहीं नगर निगम कर्मचारियों का कहना था की रेहड़ी ठेली वाले पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं जबकि उस पर पूरी तरह से पाबंदी है इसलिए उन पर जुर्माने की कार्यवाही की गई है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369