Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर दरगाह का लंगर खाना एक बार फिर चर्चाओं में, 25 किलो दाल ढाई सौ लीटर पानी, जल्द बदलेगी पुरानी परंपरा, किचन में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर भी लगी रोक

Spread the love

विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर शरीफ में हर रोज व्यवस्थाएं बेहतर की जा रहीं हैं जिसके चलते दरगाह प्रबंधन ने सबसे पहले लंगर खाने की व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिश की है।हैरत की बात यह है की पुरानी परंपरा के मुताबिक लंगर खाने की दाल में पानी ही पानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लंगर सुपरवाइजर ने इस मामले को गंभीरता से लिया है लंगर में बनने वाली दाल में दाल की मात्रा कम और पानी अधिक होता है। एक किलो दाल में दस लीटर पानी डाला जाता है यानी 25 किलो दाल में ढाई सौ लीटर पानी डाला जाता है

जिसका वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। लंगर खाने के सुपरवाइजर मोहम्मद हारून ने दाल की मात्रा बढ़ाएं जाने के लिए एक पत्र दरगाह प्रबंधक को दिया है जिसे दरगाह प्रबंधक ने भी गंभीरता से लिया है हो सकता है जल्द ही लंगर में दाल और अन्य सामग्री की मात्रा बढ़ जाए । गौरतलब है की इस समय लंगर खाने में हर रोज लगभग सौ किलो दाल बनकर तैयार होती है जिसमे पानी की मात्रा अधिक होने से दाल ठीक नहीं बन पाती हालांकि पिछले लंबे समय से यह परंपरा चली आ रही है लेकिन वहीं इस परंपरा से लंगर का प्रसाद लेने वालों को आज तक भी कोई परेशानी नहीं है उन्होंने आज तक भी इसके खिलाफ कोई आवाज़ नहीं उठाई ।

लेकिन कुछ बाहरी लोग इस मामले को प्रमुखता से उठाते रहे हैं जब इस बाबत दरगाह प्रबंधक रजिया से इस बाबत जानकारी ली गई तो उनका कहना था की लंगर की दाल में पानी अधिक होता है जो पुराने समय से ही चला आ रहा है लेकिन कुछ तथाकथित छुटभईया नेता लंगर में जाकर वीडियो बनाकर लंगर खाने को देश ही नहीं पूरी दुनिया में बदनाम कर रहे हैं जो ठीक नहीं है हालांकि अब उन्होंने दाल की मात्रा बढ़ाएं जाने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा है।

उन्होंने कहा की अब लंगर की रसोई में किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं किचन में वही लोग रहेंगे जो खाना बनाते हैं बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। क्योंकि किचन बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है जहां हजारों लोगों का भोजन तैयार होता है अब पुराना ढर्रा नहीं चलेगा।लंगर की व्यवस्थाओं को और भी बेहतर बनाया जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369