Jan Mudde

No.1 news portal of India

मृतक आशीष भट्ट के परिजन पहुंचे रुड़की,प्रयोगशाला सहायक के पद पर कार्यरत था मृतक,सड़क हादसे में हुई थी मौत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूडकी-धनोरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आए धर्मपुर देहरादून निवासी आशीष भट्ट की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।मृतक के परिजन सिविल हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं आशीष भट्ट के एक चार साल का पुत्र भी है। जैसे ही आशीष भट्ट के परिजनों को उनकी सूचना मिली तो सभी लोग सुबह सवेरे रुड़की पहुंच चुके थे ।

गौरतलब है की आशीष भट्ट सोहलपुर एक स्कूल में उपनल से प्रोगशाला सहायक के पद पर कार्यरत थे मंगलवार की देर शाम वह बाइक से अपने घर की ओर लौट रहे थे जैसे ही वह धनौरी के पास पहुंचे तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए ।सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल रूडकी भिजवाया था ।जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था जैसे ही इसकी सूचना मृतक के परिजनों को लगी तो उनमें कोहराम मच गया।

थानाध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया कि बाइक सवार की पहचान आशीष भट्ट निवासी धर्मपुर देहरादून हाल निवासी सोहलपुर के रूप में हुई है और मृतक पेशे से सोहलपुर के एक स्कूल में प्रयोगशाला सहायक बताया जा रहा है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।सूचना परिजनों को दे दी गई थी।तहरीर आने पर अग्रिम करवाई की जायेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369