Jan Mudde

No.1 news portal of India

विरासत ए रुड़की के पदाधिकारियों ने सुनहरा वट वृक्ष पर किया विवरण पुस्तिका का विमोचन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की आजादी के महोत्सव के अंतर्गत आज विरासत ए रुड़की के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों की विवरण पुस्तिका ब्राउज़र का विमोचन विरासत ए रुड़की के पदाधिकारियों द्वारा सुनहरा स्थित वट वृक्ष स्थल पर किया गया । इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ राकेश त्यागी ने कहा कि संस्था के उपाध्यक्ष अफ़ज़ल मंगलोरी के संयोजन में 21 मार्च के विराट कवि सम्मेलन हेतु देशभर के राष्ट्रीय कवियों व शायरों की स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

मुकाबला ए कव्वाली में कव्वाली मेराज साबरी दिल्ली तथा मुस्कान डिस्को मुंबई के ग्रुप की अनुमति मिल चुकी है 22 मार्च को भजन संध्या,23 मार्च को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा।
संस्था के महासचिव ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने कहा कि आज के दिन 13 मार्च 1940 को शहीद उधम सिंह कंबोज ने लंदन में सेंट्रल एशियन सोसायटी के कॉस्टन हॉल में जनरल डायर को गोलियों से भूनकर जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लिया था।

उन्होंने रागनी की दो पंक्तियों को गुनगुनाकर भी सुनाया जिसमें शहीद ऊधम सिंह कांबोज की माता ने उस समय उनके बारे में क्या कहा था। कार्यक्रम में संस्था के समस्त पदाधिकारी उपाध्यक्ष अफजल मंगलोरी, संयुक्त सचिव रमेश चंद ,सचिव राहुल शर्मा ,सचिव साधन कौशिक ,हरिमोहन गुप्ता ,डॉक्टर श्रीमती मधु राका सक्सेना, उपाध्यक्ष संजय गर्ग ,कोषाध्यक्ष राजीव गर्ग, स्वागत समिति अध्यक्ष सूर्यभूषण शर्मा,अनिल वर्मा, सचिन पंडित,पार्षद अनूप राणा,अश्वनी भारद्वाज शालिनी पंत आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369