Jan Mudde

No.1 news portal of India

नकल विरोधी कानून बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड सरकार द्वारा नकल विरोधी कानून बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है आज जिला पंचायत डाक बंगले पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में नकल विरोधी कानून बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा आभार जताया है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि आज तक कोई भी सरकार नकल विरोधी कानून नहीं बना पाई थी लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने जिस तरह से ऐतिहासिक कदम उठाया है

उसे छात्रों के अभिभावकों में भी भारी उत्साह है उन्होंने कहा कि इस कानून के बनने से योग्य बच्चे भी अब अच्छी नौकरी पा सकेंगे उन्होंने कहा जिस तरीके से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह कानून बनाने का काम किया है यह अपने आप में काबिले तारीफ है उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री का इस कानून के बनाए जाने से आभार प्रकट कर रही है। किरण चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर निर्णय ले रही है

जिसके चलते नकल विरोधी कानून एक बड़ा निर्णय है और पुष्कर सिंह धामी इसके लिए बधाई के पात्र हैं इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने कहा कि नकल विरोधी कानून बनाए जाने से छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह है गरीब बच्चे भी आसानी से अच्छी नौकरी पा सकेंगे इस दौरान रुड़की भाजपा मंडल अध्यक्ष की टीम भी मौजूद रहीl इस दौरान भाजपा के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369