आरिफ नियाज़ी
रुड़की में अब डॉक्टर बत्रा का होम्योपैथिक क्लीनिक खुलने से शहर के लोगों को अब बेहतर उपचार मिलेगा। आज भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने डॉक्टर बत्रा क्लीनिक का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा की रुड़की शहर लगातार तरक्की कर रहा है चिकित्सा के क्षेत्र में शहर में नए आयाम स्थापित किए हैं होम्योपैथिक चिकित्सा उपचार के लिए बेहद कारगर पद्धति है जिससे गंभीर से गंभीर बीमारियों का भी उपचार आसानी से किया जा सकता है
उन्होंने कहा की होम्योपैथी ने देश ही नहीं विदेशों में भी अपना स्थान बनाया है प्रदीप बत्रा ने कहा कि देश के कई स्थानों पर डॉ बत्रा के क्लीनिक है जिन पर इलाज की बेहतर सुविधा है अब रुड़की शहर में भी इस तरह का केंद्र खुलने से लोगों को काफी लाभ पहुंचेगा वही क्लीनिक प्रभारी डाक्टर मुकेश बत्रा ने कहा की रुड़की शहर में डॉक्टर बत्रा क्लीनिक नहीं था जिसकी काफी कमी मानी जा रही थी लेकिन अब क्लीनिक खुलने से लोगों को ठीक तरह से उपचार मिल सकेगा।
इस मौके पर डॉक्टर प्रीति रावत,और डॉक्टर हरदीप रावत ने बताया की महिलाओं की गंभीर से गंभीर बीमारियों का उपचार किया जायेगा इतना ही नहीं बाल झड़ने और त्वचा रोगियों के लिए उनके क्लीनिक पर बेहतर उपचार की व्यवस्था है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला