आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा कस्बा लगातार विकास की ओर अग्रसर है कस्बे में पहली बार एक नाले का निर्माण किया जा रहा है जिसका अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है इस नाला निर्माण से कस्बा वासियों को जल निकासी की समस्या से बहुत जल्द निजात मिलेगी। नगर पंचायत झबरेड़ा के चेयरमैन चौधरी मानवेंद्र सिंह कस्बे के विकास को लेकर बेहद संजीदा नजर आ रहे हैं यही कारण है की कस्बा लगातार विकास कर रहा है कस्बे में सबसे बड़ा विकास नाला निर्माण का है।
नाले के निर्माण से कस्बे में जलभराव की समस्या पूरी तरह से दूर हो जाएगी लगभग साढ़े तीन करोड़ की लागत से इस नाले का निर्माण किया जा रहा है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। चौधरी मानवेंद्र सिंह ने बताया की नगर पंचायत बोर्ड ने एक ड्रीम सपना देखा था जो अब पूरा होने जा रहा है बोर्ड का अंतिम वर्ष है इसमें विकास की नई इबारत लिखनी है बड़े पैमाने पर कस्बे का विकास होना है कई बड़े कार्य है जो जल्द ही कस्बे वासियों को नजर आएंगे।
चौधरी मानवेंद्र ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के वह बेहद आभारी हैं जिन्होंने झबरेड़ा कस्बे के विकास में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया नाला निर्माण भी उसका एक उदाहरण है भाजपा सरकार विकास को लेकर बेहद गंभीर रही है और आगे भी कस्बे का विकास एक नजीर बनेगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला