Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा के कोटवाल और खानपुर करसौली में ऊर्जा निगम और विजिलेंस की टीम की बड़ी छापेमारी,गांव में मचा हड़कंप

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की बिजली चोरों के खिलाफ लगातार ऊर्जा निगम का अभियान जारी है देहरादून से झगड़ा पहुंची विजिलेंस की टीम में कोटवाल और खानम पुरकरसौली गांव में बिजली चोरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है जिसमें लगभग दो दर्जन लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए हैं ऊर्जा निगम और विजिलेंस की इस कार्यवाही ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा।

हालांकि कोटवाल गांव में यूनुस पुत्र यूसुफ के घर के बाहर लगे मीटर में है तकनीकी खराबी मिलने के कारण विजिलेंस की टीम ने मीटर को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।इस दौरान ऊर्जा निगम झबरेड़ा के उपखंड अधिकारी पंकज गौतम ने बताया की देहरादून विजिलेंस की टीम को पिछले लंबे समय से कोटवाल आदि गांव में बिजली चोरी की सूचनाएं प्राप्त हो रहीं थी जिसके चलते आज आज सुबह सवेरे देहरादून से पहुंची टीम ने कोटवाल और खानमपुर खरसौली गांव में छापेमारी की जिसमे 22 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए।

जिनके खिलाफ बिजली चोरी के थाना झबरेड़ा में केस दर्ज कराए जाएंगे। इस मौके विजिलेंस के ए ई हनुमान सिंह रावत,धनंजय सिंह,बच्चन सिंह रावत और जे ई मसरूर आलम, जे ई मनीषा यादव मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369