Jan Mudde

No.1 news portal of India

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के ए डी ओ को नहीं मालूम विभाग की योजनाएं,आयोग के अध्यक्ष ने लगाई जमकर क्लास,बैठक में नहीं पहुंचे जनप्रतिनिधि और आम लोग

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में जन जानकारी कार्यक्रम के तहत रुड़की पहुंचे उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने सभी विभागों के अधिकारियों की आज जमकर क्लास ली। इस बैठक में प्रचार प्रसार ना होने के चलते जनप्रतिनिधि से लेकर आम आदमी तक कोई भी अन्य व्यक्ति नहीं पहुंचा था यहां तक की ब्लॉक प्रमुख तक को भी इस कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं थी जिससे आयोग के अध्यक्ष काफी नाराज नजर आए।

बैठक में सबसे पहले उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के ए डी ओ विपिन कंडारी से जब पूछा की अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार की कौन कौन सी योजनाएं संचालित है तो इस दौरान विपीन कंडारी योजनाओं की जानकारी नहीं दे पाए जिसके चलते विभाग के बड़े अधिकारी भी बगलें झांकते नजर आए जिस पर आयोग के अध्यक्ष ने उनकी जमकर क्लास ली और यहां तक कह डाला की जब अधिकारियों को ही विभागीय योजनाओं की जानकारी नहीं है तो ऐसे में आम आदमी का क्या होगा।

अधिकांश विभागों की यही स्थिति रही कई विभागों के अधिकारियों के पास अपने विभाग की प्रयाप्त जानकारी भी नहीं थी जिससे आयोग के अध्यक्ष ने गंभीरता से लेते हुए उनकी जमकर क्लास ली और भविष्य में पूरी तैयारी के साथ बैठक में आने की चेतावनी दे डाली।हालांकि जिन विभागों के अधिकारी आज बैठक में नहीं पहुंचे उनसे आयोग के द्वारा जवाब तलब भी किया गया है जिनमे स्वास्थ्य विभाग और निर्माण विभाग का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।

इस दौरान अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा की आयोग की बैठकों और कार्यक्रमों को भी विभागीय अधिकारियों को गंभीरता से लेना चाहिए ।सरकार द्वारा तमाम तरह की योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनका प्रचार प्रसार बेहद आवशयक है अधिकारियों को भी विभागीय योजनाओं को धरातल पर उतारना चाहिए।

आज की इस बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की अभिनव शाह,अपर उप जिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ला, अपलसंख्यक आयोग के सदस्य असगर अली,भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री अनीस गौड़,वरिष्ठ भाजपा नेता अनीस अहमद गौड़,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अविनाश सिंह भदौरिया,विपीन कुमार, अरुण कुमार, मलिक मोहम्मद,बेबी कुमार,अमित सिंह रावत,एसएस बिष्ट,और परवेज अहमद और से चौधरी अरुण खेड़ा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369