आरिफ नियाज़ी
रुड़की के आवास विकास स्थित स्मॉल वर्ल्ड जूनियर हाई स्कूल में गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया इस दौरान स्कूल स्टाफ के साथ साथ स्कूली छात्र छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला। गणतंत्र दिवस पर स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा द्वारा राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया।

हालांकि गणतंत्र दिवस पर दूसरी बार स्कूल की कुशल और योग्य अध्यपिकाओ द्वारा प्रतिभावान छात्रों द्वारा एक से बढ़कर एक मॉडल तैयार कराए गए जो खास आकर्षण का केंद्र बने। छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल को बहुत ही बेहतर तरीके से पेश किया गया था छात्र छात्राओं द्वारा मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई।

इस खास प्रदर्शनी में स्कूल के कक्षा एक से लेकर कक्षा दस तक के बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया था।जिसमें गणित में नंबर सिस्टम,मैजिक ग्रेड और लॉज ऑफ अक्सपोनेंट्स विज्ञान में सरक्युलेट्री हाइड्रो इलेक्ट्रीसिटी , डे एंड नाइट, न्यूरोन स्ट्रक्चर ऑफ एटम एवम पैरेलर एंड सीरीज सर्किट, रूलर एंड अरबन सिस्टम को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया ।इस दौरान स्कूल की प्रिसिपल प्रीति शर्मा ने सभी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा की आज बढ़ते आधुनिक युग में स्मॉल वर्ल्ड जूनियर हाई स्कूल के बच्चे भी निरंतर कड़ी मेहनत करके आगे बढ़ रहे हैं।उन्होंने कहा की आज पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है 26जनवरी 1950को देश में संविधान लागू हुआ जो किसी दूसरे देश में आज तक नहीं है अब भारत लगातार आगे बढ़ रहा है जल्द ही देश का विश्व गुरु बनने का सपना भी साकार होगा।

उन्होंने कहा की बच्चों को कड़ी मेहनत करके पढ़ाई में मकाम हासिल करना चाहिए स्मॉल वर्ल्ड स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहद कम समय में नए आयाम स्थापित किए हैं।इस मौके पर स्कूल का सम्मत स्टाफ मौजूद रहा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला