Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं के राजकीय मुद्रणालय में अधिकारी के सेवानिवृत्ति पर सभी कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं राजकीय मुद्रणालय के वरिष्ठ लिपिक ओमकैलाश के सेवानिवृत्ति के मौके पर उनका राजकीय मुद्रणालय के समस्त कर्मचारियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया जबकि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप बिष्ट ने इस पावन अवसर पर उन्हें शॉल देकर संम्मानित भी किया। गौरतलब है कि ओमकैलाश ने अपनी सेवा के 33 वर्ष 3माह इसी संस्थान मे गुज़ारे है जिनका कार्य एवं व्यवहार अति सुन्दर रहा है, आज के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमकैलाश द्वारा की गई एवं कार्यक्रम का संचालन फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रांतीय सलाहकार कुलदीप सिंह बिष्ट द्वारा किया गया,

सेवानिवृत्त कार्यक्रम में राजकीय मुद्रणालय रूड़की में पूर्व सेवानिवृत्त कार्यालय कर्मचारी मदन लाल, शिवकुमार सिंह, विजय त्यागी, मौहम्मद तलहा आदि प्रमुख रूप से पहुंचे और अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।इस सेवानिवृत्त कार्यक्रम के पावन अवसर पर संयुक्त निदेशक प्रमोद कुमार सिंह द्वारा भी अपनी शुभकामनाएं ओम कैलाश एवं उनके परिवार को दी गई, कार्यक्रम में राजू कुमार, महेश कुमार सैनी, चंद्रपाल,

अरुण कुमार, पीताम्बर, तरूण कुमार, महाराज सैनी,नीरज हडसन,भोमपाल, सुभाष चन्द्र, सर्व करें श्रीमती सीमा,सपना, कविता द्वारा भी अपनी ओर से सेवानिवृत्त हो रहे अपने वरिष्ठ अधिकारी को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ओमकैलाश को सेवानिवृत्ति उपरान्त अधिक लम्बे समय तक अपनी पेंशन का उपभोग करने की शुभकामनाएं दी गई।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369