आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की।राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-3 आईआईटी,रुड़की के सभी बच्चों को मेयर गौरव गोयल द्वारा जर्सियां वितरित की गई है।नगर निगम रुड़की के ब्रांड एंबेसडर वाईके चौधरी तथा भाजपा नेता राजकुमार पंडीर ने मेयर गौरव गोयल द्वारा सर्दी के मौसम में लगातार स्कूलों के बच्चों को जर्सियां बांटने के लिए उनकी सेवा कार्यों को सराहनीय बताते हुए कहा कि
उनके द्वारा अनेकों वर्षों से जरूरतमंद,असहाय एवं गरीबों की सेवा की लिए जो निरंतर कार्य किए जा रहे हैं,वही सच्ची सेवा है।इस अवसर पर प्रधानाचार्य अवधेश कुमार,शिवानी गुप्ता,संजय सामंत,पार्षद प्रतिनिधि रमेश जोशी,अजय प्रधान तथा पूनम देवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला