Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं आज़ाद नगर चौक के रास्ते को खुलवाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन बेदी ने सौंपा एसपी देहात को ज्ञापन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के आज़ाद नगर चौक का रास्ता खुलवाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन बेदी के प्रदेश अध्यक्ष राव मुशर्रफ अली ने अपने दर्जनों साथियों के साथ एसपी देहात स्वपन किशोर को ज्ञापन सौंपा है जिसमें उन्होंने आजाद नगर चौक से बैरिकेडिंग हटाकर रास्ता खुलवाने की जोरदार मांग की है।इस दौरान एसपी देहात ने जल्द ही इस समस्या के समाधान का किसान नेताओं को आश्वासन दिया है।

दरअसल आज भारतीय किसान यूनियन बेदी के प्रदेश अध्यक्ष राव मुशर्रफ अली ने बताया कि रूड़कीं के आज़ाद नगर चौक पर बैरिगेटिंग लगाकर रास्ते को अवरुद्ध किया गया है जिससे आने जाने वाले वाहनों को भारी परेशानी का कामना करना पड़ रहा है यहां तक कि दुपहिया वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।राव मुशर्रफ ने आरोप लगाया कि आज़ाद नगर चौक से पनियाला रोड़ तक लगे सभी स्वतंत्रता सेनानियों के नाम के शिलापट को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया है लेकिन प्रशासन को इसकी ज़रा भी कोई चिंता नहीं है उन्होंने सभी शिलापट को पुनः लगाए जाने की मांग प्रशासन से की है।

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हरिराम शर्मा के मार्ग पर लगे शिलापट को लगवाये जाने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन बेदी ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन ने उनकी मांगों पर कोई ध्यान ना दिया तो यूनियन के नेता धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।एसपी देहात स्वपन किशोर को ज्ञापन देने वालों में प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा, भारतीय किसान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा चौधरी,गढ़वाल मंडल अध्यक्ष हुस्ने मुबारक,दीपक लाखवान,नवीन जैन,आदेश सैनी,वरदान मेहरोत्रा,लिटिल सरफ़राज़,रहमान अली आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369