आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के रामनगर स्थित आर्य समाज मंदिर में पृथ्वीराज चौहान क्षत्रीय विकास महासभा द्वारा ज़िला पंचायत चुनाव में जीत कर आए समाज के सभी सदस्यों का शॉल और मोमेंटो देकर जोरदार सम्मान किया गया ।इस मौके पर रानीपुर से भाजपा विधायक आदेश चौहान ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि क्षत्रिय समाज (चौहान समाज)को अपने अधिकारों को लेकर एकजुट होकर आगे बढ़ाना होगा।
उन्होंने कहा कि आज बड़े गर्व का विषय है कि क्षत्रिय समाज (चौहान समाज)के पांच जिला पंचायत सदस्य जीतकर आए हैं इतना ही नहीं ग्राम प्रधान भी बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के पहली बार जीते है। लेकिन शिक्षा और रोजगार को लेकर क्षत्रिय समाज (चौहान समाज)को आगे बढ़ना होगा क्षत्रिय समाज को एक जुट होकर आगे बढ़ना होगा।उन्होने कहा कि क्षत्रिय समाज का देश की सेवा में अहम योगदान है क्षत्रिय समाज को रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को त्यागना होगा।
विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सभी लोग अपने समाज को आगे बढ़ाने का काम करें। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन
अरविंद राजपूत ने किया। इस मौके पर ऋषिपाल सिंह चौहान,सुमन सिंह आर्य,अरविंद चौहान, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान,मोनिका,मीनाक्षी,संजय कुमारी,बिमलेश चौहान,बी आर चौहान,विजय पाल सिंह, राजेन्द्र सिंह चौहान,के पी सिंह चौहान,बालिरांम चौहान,उमराव सिंह चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला