आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की में वन माफिया अब पुराने और ऐतिहासिक हरे भरे छांव देने वाले पेड़ों को भी निशाना बनाने लगे हैं एक तरफ सरकार जहां पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण पर अधिक जोर दे रही है तो वहीं कुछ लोग हरे भरे और ऐतिहासिक पेड़ों को जड़ से काटने पर लगे हैं। ताज़ा मामला नन्हेड़ा अनन्तपुर गांव का है जहां मस्जिद के सामने खड़े लगभग बीस साल पुराने ऐतिहासिक पेड़ को आज देर शाम वन माफियाओं ने ठिकाने लगा दिया हैरत की बात यह है की वन विभाग और लोकनिर्माण विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी।
कुछ ग्रामीणों द्वारा जब विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई तब भी अधिकारी वन विभाग की टीम मौके पर भेजने के दावे करते रहे। वहीं रूड़कीं रेंजर का कहना है कि पेड़ काटने की जांच की जाएगी जिसने भी सड़क किनारे से पेड़ काटा है उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।वहीं पुराने बड़ का पेड़ काटने का आरोप गांव के ही सोनू पुत्र लियाकत पर लगा है। वहीं लोकनिर्माण विभाग और जिला पंचायत के अधिकारी भी इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला