Jan Mudde

No.1 news portal of India

कांग्रेस की भारत जोड़ो हरिद्वार ज़िंदाबाद यात्रा को लेकर दिखा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह,सुबह सवेरे से तैयारी में जुटे कांग्रेसी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर के उदलहेड़ी से प्रारंभ होने जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो हरिद्वार ज़िंदाबाद यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है । सुबह सवेरे से ही कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता की अगुवाई में पार्टी के कैम्प कार्यालय में पहुंचने लगे थे। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस पार्टी मजबूत हो रही है राहुल गांधी लगातार कांग्रेस को मजबूत करने में लगे हुए हैं इस यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी उत्साह बढ़ रहा है उन्होंने बताया कि आप से कुछ ही देर बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हरीश रावत उदल हेडी से कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल होगे ।

इस यात्रा से कांग्रेस को एक नई ऊर्जा मिलेगी उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से आम आदमी परेशान हो चुका है किसान विरोधी यह सरकार किसानों का किसानों,व्यापारियों,और बेरोजगारों का उत्त्पीडऩ करने में लगी है अभी तक भी गन्ना मूल्य घोषित नहीं हो पाया है इस सरकार में सभी लोग परेशान हैं। सचिन गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराएगा।

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईश्वर लाल शास्त्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वाश रखती है इस देश को आगे बढ़ाने में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।इस दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री किरण भाटिया ने कहा कि कांग्रेस की यह यात्रा ऐतिहासिक होगी कांग्रेस को इस यात्रा से बड़ा लाभ मिलेगा।इस मौके पर हेमेंद्र चौधरी, संजय गुड्डू पूर्व पार्षद,सुखविंदर वाल्मीकि, उदय जैन, अमित सोनकर,रईस अहमद ,सलमान , पंकज सोनकर रईस अहमद हाजी नौशाद अली आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369