आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला ।इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता द्वारा सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा को रुड़की शहर के सभी इलाकों में निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता इतने उत्साहित थे कि उन्होंने राहुल गांधी ज़िंदाबाद और इंदिरा गांधी अमर रहे के जमकर नारे लगाए।
इस दौरान कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी मजबूत हुई है आने वाले लोकसभा चुनाव में इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे ।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं उससे विरोधी पार्टियों के हौसले पस्त हो चुके हैं आज किसानों और आमजन की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सड़कों पर उतर चुका है कांग्रेस कार्यकर्ता अब सरकार की ईट से ईट बजाने का काम करेंगे ।सचिन गुप्ता यही नहीं रुके उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि भारतीय जनता पार्टी को किसानों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है आम जनता महंगाई की मार से बेहद परेशान हो चुकी है लगातार अपराधों में इजाफा हो रहा है लेकिन सरकार को इसकी जरा भी कोई चिंता नहीं है आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है और कांग्रेस पार्टी ही लोकसभा में परचम लहरायेगी।
इस दौरान इंद्रा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया।कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा नगर निगम से शुरू होकर सिविल लाइन,मेन बाज़ार से होते हुए शहर के सभी क्षेत्रों से गुजरी।इस मौके पर राम सिंह सैनी,नगर अध्यक्ष कलीम खान,पूर्व सांसद राजेन्द्र बॉडी, ऋतु कंडियाल, उदय जैन, लवी त्यागी, हेमेंद्र चौधरी, पंकज सोनकर, रवि सोनकर, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला