आरिफ़ नियाज़ी
हरिद्वार सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक अब गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर नज़र आ रहे हैं।
गन्ना किसानों की मांग के बाद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने गन्ना किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए गन्ना किसानों के बकाया भुगतान और उनके तौल केंद्रों आदि की समस्या का समाधान करा दिया है।
डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने दूरभाष पर गन्ना सचिव , गन्ना आयुक्त एवं गन्ना मंत्री सौरव बहुगुणा के साथ साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर किसानों की समस्याओं का निराकरण करा दिया है जिसके आदेश भी हो चुके हैं। इस दौरान निशंक ने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर प्रदेश सरकार बेहद गंभीर है गन्ना किसानों को किसी भी तरह से परेशान नहीं होने दिया जाएगा उनका बकाया भुगतान को लेकर भी सरकार गंभीर है।
गन्ना तौल की यथास्थिति रहेगी किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि गन्ना किसानों की मांग है कि तौल केंद्रों को यथावत रखा जाए जिसके लिए गन्ना आयुक्त को निर्देश दे दिए गए हैं सरकार किसानों के लिए है किसान इस देश का अन्नदाता है किसानों की उपेक्षा किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला