Jan Mudde

No.1 news portal of India

इकबलापुर चीनी मील पर किसानों का कोई बकाया नहीं पूरा हो चुका भुगतान- विधायक, बदहाल रोडवेज बस स्टैंड और किसानों के मुद्दे उठाएंगे विधानसभा सत्र में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

एक तरफ जहां गन्ना किसान इकबालपुर चीनी मील पर करोड़ों के भुगतान की मांग को लेकर लगातार आंदोलन और धरने प्रदर्शन कर रहे हैंतो वहीं मंगलौर से बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी अब इकबालपुर चीनी मील पर किसानों का कोई भुगतान नहीं बता रहे हैं उनका कहना है कि गन्ना किसानों की काफी समस्याएं हैं लेकिन इकबालपुर चीनी मील किसानों का पूरा भुगतान कर चुका है। हाजी सरवत का कहना है कि गन्ना किसानों की समस्याओं और मंगलौर के रोडवेज बस स्टैंड की बदहाली का मुद्दा वह विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाएंगे।

मंगलौर विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने कहा कि मंगलौर बड़ा कस्बा है जो उत्तराखण्ड का प्रवेश द्वार है जहां से हर रोज़ सैंकड़ो से अधिक रोडवेज बसें गुज़रती हैं लेकिन मंगलौर का बस स्टैंड आज भी बदहाल बना हुआ है जहाँ पर यात्रियों की सुविधा के लिए कोई इंतजाम नहीं है दूर दूर से आने वाले यात्री कई कई घंटे तक बस की इंतज़ार में लाइन में लगे रहते हैं लेकिन रोडवेज बसे नहीं रुकती हैं बस स्टैंड में यात्रीयों के बैठने की कोई सुविधा नहीं है कैंटीन बदहाल है ऐसे में रोडवेज अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं जिन्हें विधानसभा सत्र में जगाने का काम किया जाएगा।

हाजी सरवत करीम अंसारी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि गन्ना किसानों की बड़े पैमाने पर समस्याएं हैं जिन्हें प्रमुखता से विधानसभा में उठाया जाएगा वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इकबालपुर चीनी मिल पर गन्ना किसानों का कोई बकाया नहीं है पूरा भुगतान चीनी मील द्वारा कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369