शामिक
हरिद्वार पंचायत चुनाव के मतदान में अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं ऐसे में सभी प्रतियाशी लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।बालेकी युसुफपुर ज़िला पंचायत सीट पर तीरथ प्रधान की पुत्री भारती ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। कुंजा बहादुरपुर गांव में कांग्रेस प्रतियाशी भारती बड़ी मज़बूती के साथ चुनाव मैदान में डटीं हैं। भारती के पिता तीरथ प्रधान ने अपनी मेहनत से भारती के चुनाव को बेहद मजबूत कर दिया है।
कुंजा बहादुरपुर गांव के लोगों का कहना है कि उनका गांव का नाम आज़ादी की लड़ाई लड़ने वाले मतवालों के नाम पर दर्ज है जहां आज़ादी के मतवालों ने आज़ादी की अलख जगाई थी यही कारण है कि आज़ादी के क्रांतिकारियों को अंग्रेजों ने सीने में गोलियां बरसाई थीं जिसमें हजारों लोग शहीद हुए थे आज फिर से यह गांव कांग्रेस प्रतियाशी और अपने गांव की बेटी भारती को ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने जा रहा है।
ग्रामीणों ने इस बार भारती को जिताने की सभी लोगों से अपील की है।इस दौरान तीरथ प्रधान को ग्रामीणों ने आश्वस्त किया कि इस बार भारती को रिकॉर्ड मतों से जिताने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि पूरा गांव एकजुट हो चुका है कल होने वाले मतदान में भारती को ही वोट दिया जाएगा।वहीं तीरथ प्रधान ने कहा कि जनता इस बार काँग्रेस प्रतियाशी भारती को जिताने का काम करेगी।इस दौरान ग्रामीणों ने एकजुटता का परिचय दिया।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला