मोहम्मद शामिक
हरिद्वार ज़िले में पंचायत चुनाव के मतदान में केवल चार दिन का समय बचा है ऐसे में सभी प्रतियाशी चुनाव प्रचार में मज़बूती के साथ डटे हुए हैं। बालेकी युसुफपुर ज़िला पंचायत सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।इस बार तीरथ प्रधान और सुबोध राकेश की इस सीट पर प्रतिष्ठा दाव पर लगी है तो वहीं कांग्रेसी नेता तीरथ प्रधान की बेटी भारती भी बड़ी मज़बूती के साथ इस सीट पर चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।जिन्हें भगवानपुर विधायक ममता राकेश का पूरा समर्थन मिल रहा है। कांग्रेसी नेता तीरथ प्रधान ने कहा कि स्वर्गीय कांग्रेस विधायक ममता राकेश का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है।
तीरथ प्रधान ने कहा कि उनकी बेटी भारती को सर्व समाज को अपना समर्थन दिया है।उन्होंने कहा कि जनता इस बार भारती को जिताकर क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखने का काम करेगी उनकी बेटी की ऐतिहासिक जीत होगी।वहीं कांग्रेस प्रतियाशी भारती का दावा है कि अब से पहले जो भी ज़िला पंचायत सदस्य इस क्षेत्र में रहे उन्होंने क्षेत्र के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाज़ा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
भारती ने कल डोर टू डोर सम्पर्क किया इस बार जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। इस दौरान भारती ने क्षेत्र में घर घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील की। गौरतलब है कि बालेकी युसुफपुर सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगी एक तरफ जहां बसपा ने सुबोध राकेश भाभी को मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तीरथ प्रधान की बेटी को चुनाव मैदान में उतारकर मुकाबले को बड़ा दिलचस्प बना दिया है। तीरथ प्रधान ने ग्रामीणों से कांग्रेस प्रतियाशी भारती को वोट देने की अपील की है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला