Jan Mudde

No.1 news portal of India

सफरपुर सरकडी सीट पर हुमैरा पत्नी शाहीन प्रधान ने कहा क्षेत्र में होगा परिवर्तन, जनता चाहती है विकास

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

सफरपुर सरकडी ज़िला पंचायत सीट पर  शाहीन प्रधान की पत्नी हुमैरा ने अपना प्रचार तेज़ कर दिया है उन्हें सोहलपुरऔर कमेलपुर गांव के लोगों का भी भारी समर्थन मिल रहा है। सफरपुर सरकडी,रहीमपुर,खाता खेड़ी गांव में हुमैरा ने जनसंपर्क किया जहां उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील की।इस दौरान शाहीन प्रधान  ने कहा कि  क्षेत्र की जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है जिसके चलते उन्हें जनता का भारी समर्थन मिल रहा है।

जनता इस बार उनकी पत्नी हुमैरा  को जिताने का काम करेगी।उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र उनके लिए कोई नया नहीं है यह एक परिवार है लेकिन कुछ बाहरी लोग आकर चुनाव में हर हथकंडे अपनाकर भोली भाली जनता को गुमराह करने में लगे हैं जिसमें वह कभी कामियाब नहीं होंगे। शाहीन प्रधान का  ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया।

शाहीन प्रधान  ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि  इस क्षेत्र के विकास के लिए जनता इस बार उन पर भरोसा करे और वोट दे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इस बार जनता  हुमैरा को जिताने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि उनके साथ बुजुर्ग और नोजवान लोगों की दुआएं हैं जो इस बार परिवर्तन का संकेत दे रही हैं हुमैरा इस क्षेत्र की बदहाली दूर कर इसका विकास करेगी।इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369