Jan Mudde

No.1 news portal of India

मानकपुर आदमपुर गांव में भाजपा प्रतियाशी किरण चौधरी के आवास पर पहुंचे अल्मोड़ा के विधायक कैलाश शर्मा, कहा भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मानकपुर आदमपुर जिला पंचायत सीट पर एक तरफ जहां रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है तो वही भाजपा प्रत्याशी किरण चौधरी उर्फ राजेंद्र ने अपना प्रचार और तेज कर दिया है ।किरण चौधरी के आवास पर पहुंचे भाजपा के अल्मोड़ा विधायक और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी का पूर्ण बहुमत का बोर्ड बनने जा रहा है जिसके लिए सभी जिला पंचायत सदस्य बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि जनता समझ चुकी है कि उनका भला कौन सी पार्टी कर सकती है इसीलिए सभी विपक्षी पार्टी को नकारते हुए जनता भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रतियाशी को लेकर या बागियों को लेकर किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है सभी लोग भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ लोग पार्टी को बदनाम करना चाहते हैं जिसमें वह कभी कामयाब नहीं होंगे ।

उन्होंने कहा कि इस बार मानकपुर आदमपुर सीट पर किरण चौधरी उर्फ राजेंद्र भारी मतों से कामयाब होंगे कैलाश शर्मा ने कहा कि हरिद्वार जनपद में हो रहे पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की एक लहर चल रही है जिसका लाभ पार्टी को मिल रहा हैं उन्होंने कहा कि हरिद्वार में जिला पंचायत अध्यक्ष होने से जिले का बड़े पैमाने पर विकास होगा ।कैलाश शर्मा आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी किरण चौधरी के मानकपुर आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के लिए पहुंचे थे जहां उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के चलते आज जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ चुकी है भारतीय जनता पार्टी ही उनके गांव और क्षेत्र का विकास कर सकती है ।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमन त्यागी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी इस बार पूर्ण बहुमत के साथ जिला पंचायत का बोर्ड बनाने जा रही है उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों की हवा निकल चुकी है मानकपुर आदमपुर सीट पर किरण चौधरी उर्फ राजेंद्र की ऐतिहासिक जीत होगी उन्होंने कहा कि सुभाष वर्मा का नामांकन निरस्त होने के बाद बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस देश और प्रदेश का विकास कर सकती है ।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी किरण चौधरी उर्फ राजेंद्र ने कहा कि उन्हें मानकपुर आदमपुर सीट पर जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है इस बार ऐतिहासिक जीत होने जा रही है उन्होंने कहा कि सुभाष वर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए भी कोई विकास कार्य नहीं कराया जिसका खामियाजा इस क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

इस बार उन्हें मौका मिला तो क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज भी चारों तरफ गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हैं लेकिन यहां की नुमाइंदगी करने वाले जिला पंचायत सदस्य ने कभी इस क्षेत्र में आकर नहीं देखा और इस क्षेत्र के विकास को गंभीरता से नहीं लिया यही वजह है कि इस बार सुभाष वर्मा के बेटे को जनता सबक सिखा कर रहेगी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज कपिल,राजकुमार खटाना आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369