आरिफ़ नियाज़ी
झबरेड़ा के मानकपुर आदमपुर गांव में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला होने से हड़कंप मच गया जिसमें शुभम पुत्र राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे रूड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है आरोपी हमलावर युवक अंकुश पुत्र महिपाल मौके से फरार हो गया। परिजनों के मुताबिक शुभम सोमवार की सुबह सवेरे पशुओं को नहलाकर जैसे ही घर पहुंचा तो तभी घर के पास पहले से धारदार हथियार लिए बैठे अंकुश ने धारदार हथियार से उस पर बड़ा हमला बोल दिया जिसमें शुभम गम्भीर रूप से घायल हो गया।

चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए लेकिन तब तक आरोपी अंकुश मौके से फरार हो चुका था जैसे ही इसकी सूचना शुभम के परिजनों को लगी तो वह शुभम को लेकर आनन-फानन में रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में पहुंचे जहां फिलहाल शुभम का उपचार चल रहा है वही परिजनों ने युवाओं के खिलाफ झबरेड़ा की पुलिस को तहरीर दी है पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला