Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं के रहमानिया अरबी मदरसे में हुआ डिस्पेंसरी का शुभारंभ,छात्रों को मिलेगा प्राथमिक उपचार

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं का रहमानिया अरबी मदरसा लगातार आगे बढ़ रहा है अब अरबी मदरसे के छात्रों को चिकित्सा सुविधा भी समय पर मिलेगी। मदरसा छात्रों के लिए एक डिस्पेंसरी बनाई गई है जिसमें प्राथमिक चिकित्सा समय पर मिल सकेगी। इस डिस्पेंसरी का शुभारंभ रहमानिया अरबी मदरसे के कार्यपालक अधिकारी डॉ तंज़ीम अली और मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना अरशद कासमी ने किया ।

इस दौरान कार्यपालक अधिकारी डॉ तंज़ीम अली ने बताया कि जिस तरह से छात्रों के लिए बड़े शिक्षण संस्थानों में डिस्पेंसरी होती है उसी तर्ज पर रहमानिया अरबी मदरसे में भी प्राथमिक उपचार के लिये एक छोटी डिस्पेंसरी बनाई गई है जिसमे प्रतिदिन दो घंटे एक चिकित्सक की व्यवस्था भी की गई है। अगर किसी छात्र या अध्यापक का स्वास्थ्य खराब होता हैया स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है तो उसे इस डिस्पेंसरी में तुरंत प्राथमिक उपचार मिलेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस डिस्पेंसरी में दवाई भी उपलब्ध रहेगी।

अब छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। गौरतलब है कि रहमानिया अरबी मदरसे में इससे पूर्व कम्प्यूटर लैब का भी शुभारम्भ हो चुका है मदरसे के छात्रों को आधुनिक और तकनीकी शिक्षा से जोडने के लिए अब कम्प्यूटर की तालीम दी जाएगी।रहमानिया अरबी मदरसे को और बेहतर बनाने की कावायद जारी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369