आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं में कांग्रेस पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है आलम यह है कि मुटठी भर नेताओं में जमकर गुटबाज़ी है पार्टी के कार्यक्रमों में भी कांग्रेस के नेता अलग थलग दिखाई देते हैं। अब कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं प्रमुख समाजसेविका रश्मि चौधरी भी इस समय पार्टी नेताओं से बेहद नाराज़ हैं। रश्मि चौधरी का आरोप है कि उन्होंने हमेशा कांग्रेस पार्टी की तन मन धन से सेवा की प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया लेकिन पार्टी ने उन्हें हमेशा नज़र अंदाज़ किया । रश्मि चौधरी ने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ बड़े नेता कांग्रेस की नैया डुबाने का काम कर रहे हैं जिस तरह से कांग्रेस के दिग्गज माने जाने वाले नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं उससे पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल तो टूट ही रहा है साथ ही पार्टी भी बेहद कमजोर हो रही है।
कांग्रेस नेत्री रश्मि चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का जो निर्णय लिया है वह सही साबित होता जा रहा है। रश्मि चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अब चाटुकारों की पार्टी बन चुकी है जिसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बचा है पैसे के बल पर आप बड़ा पद भी हासिल कर सकते हैं इसका उदाहरण रूड़कीं में देखने को मिल जाएगा। जहां कांग्रेस के कुछ नेताओं ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए काम किया जिनकी विडियो भी वायरल हुई लेकिन पार्टी ने उन्हें ही पदों से नवाजने का काम किया।उन्होंने आरोप लगाया कि चार दिन में पार्टी में आने वालों को सम्मान दिया जाता है जबकि पार्टी पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रही है।
रश्मि ने कहा कि उन्होंने कोंग्रेस को मज़बूती देने के लिए उत्तराखण्ड के हर ज़िले का भृमण किया दिल्ली तक भी पहुंची ताकि पार्टी को और अधिक मजबूत किया सके लेकिन पार्टी ने उनकी मेहनत को हमेशा ही नज़रंदाज़ किया।रश्मि ने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ चाटुकार नेता कांग्रेस को खत्म करने में जुटे हुए हैं जिनकी गुटबाज़ी के चलते आज कांग्रेस पूरे देश मे हाशिये पर पहुंच चुकी है।उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि रूड़कीं में गुटबाजी का आलम यह है कि विधानसभा चुनाव में एक कांग्रेसी नेता ने भाजपा विधायक को जिताने का काम किया जिसका वीडियो भी वायरल हुआ जो उनके पास भी है लेकिन पैसे की चकाचौन्ध में पार्टी ने उस पर कोई कार्यवाही नहीं कि बल्कि उसे आगे बढ़ाने का काम किया ऐसे में पार्टी किस तरह से मज़बूत होगी। रश्मि ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बलिदान,शहादत और कुर्बानियां देने वालों की पार्टी है जिसमें लोगों ने अपनी जान की कुर्बानियां देकर कांग्रेस को आगे बढ़ाने का काम किया लेकिन इंदिरा गांधी, पंडित नेहरू की विचारधारा के लोग आज पार्टी छोड़कर जा रहे हैं यह बड़े दुर्भाग्य की बात है इससे पार्टी को भारी नुकसान होगा वहीं कार्यकर्ताओं को मनोबल भी टूटेगा।
उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए पार्टी को गहरा विचार मंथन करना चाहिए नहीं तो आने वाला समय कांग्रेस के लिए ठीक नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी और अमित शाह का दावा हैं की भारत को कांग्रेस मुक्त बनाना है कहीं वह सही साबित ना हो जाए आज गिने चुने प्रदेशों में ही कांग्रेस की सरकार है।रश्मि ने कहा कि गुलाम नबी आजाद के पार्टी छोड़ने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है।चाटुकार नेताओं से कांग्रेस को बचना होगा। उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेताओं से कार्यकर्ताओं का सम्मान देने की अपील भी की।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला