आरिफ़ नियाज़ी
समाज में डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है लेकिन जब डॉक्टर ही हैवानियत पर उतर जाए तो आप उसे क्या कहेंगे। ताज़ा मामला रूड़कीं के मालवीय चौक स्थित एक निजी डेंटल होस्पिटल का है जहां अस्पताल के डॉक्टर ने एक युवती के मुंह मे उपचार के दौरान निडिल लगी छोड़ दी।युवती को कुछ दिन बाद दर्द होना शुरू हुआ तो वह पुनः डॉक्टर के पास पहुंची लेकिन इस दौरान उसे डॉक्टर नहीं मिल पाया जिसके बाद वह विनय विशाल होस्पिटल पहुंची तो एक्सरा कराने पर उसके मुंह मे निडिल फंसी होने का पता चला जिसके बाद युवती और उसके परिजन सहमे हुए हैं। वहीं इस मामले के बाद निजी होस्पिटल प्रबंधन में भी हड़कम्प मचा हुआ है ।
दरसअल इमली खेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर तैनात सुधा त्यागी की बेटी वर्णिका त्यागी का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसे दांत में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद वह अपनी माता के साथ मालवीय चौक स्थित एक डेंटल होस्पिटल पहुंची तो अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें पूरे उपचार का लगभग 23 हज़ार खर्च बताया था जिसे उन्होंने समय पर डॉक्टर को दे भी दिया था हालांकि डॉक्टर ने इस उपचार के लिए आर सी टी होनी थी। आर सी टी होने के बाद वर्णिका त्यागी को मुंह मे दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद वह अपनी माता के साथ पुनः हॉस्पिटल पहुंची जहां डॉक्टर तो नहीं मिले लेकिन अस्पताल का स्टाफ ज़रूर था जिन्होंने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया वर्णिका त्यागी का आरोप है कि विनय विशाल होस्पिटल में एक्सरे कराने के बाद उसे पता चला कि उसके मुँह में निडिल फंसी हुई है जिसके कारण उसे दर्द हो रहा है।
फिलहाल उसने अपना उपचार विनय विशाल होस्पिटल में शुरू कराया है। वहीं वर्णिका त्यागी उसकी माता सुधा त्यागी ने दन्त चिकित्सक पर उपचार में बड़ी लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसडीएम और पुलिस से शिकायत की है। वही दन्त चिकित्सक का कहना है कि उनके पास हर रोज़ सैंकड़ो की संख्या में मरीज़ उपचार के लिए आते हैं लेकिन अगर वर्णिका त्यागी और सुधा त्यागी को कोई शिकायत थी तो वह होस्पिटल में आकर मिल सकती थी उन्होंने उपचार में कोई लापरवाही नहीं बरती है सभी आरोप बेबुनियाद हैं।मरीज़ हमारे लिए भी भगवान का रूप होते हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला