Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की एसडीएम चौक पैट्रोल पंप के सामने तेज़ रफ़्तार बाइक खड़ी बस से टकराई, दो युवक घायल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की एसडीम चौक पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे खड़ी एक प्राइवेट बस में तेज बाइक टकरा गई जिसपर  सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।बाइक की टक्कर इतनी भीषण थी कि  बाइक के परखचे उड़ गए ।दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने एक  निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अभी तक घायल युवकों के नाम और उनका कोई पता नहीं चल पाया है। इसकी जानकारी अभी तक नहीं लग पाई है हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बारे में जानकारी जुटाई लेकिन फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो पाई है दोनों युवकों की हालत बेड गंभीर बनी हुई थी।फिलहाल दोनों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।गौरतलब है कि पैट्रोल पंप के सामने पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। अक्सर निजी बस
चालक पैट्रोल पंप के सामने पार्किंग बना लेते हैं जिन पर पुलिस का भी कोई अंकुश नहीं है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369