आरिफ़ नियाज़ी
27 वी सब जूनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप आज चेन्नई में संपन्न हो गई |जिसमें उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और पूरे टूर्नामेंट में केवल एक मैच ही हारा। जिसके आधार पर टीम को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश ने प्रथम और पूर्वांचल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उत्तराखंड की टीम तीसरे स्थान पर रही।
बालिका वर्ग में राजस्थान ने प्रथम उत्तर प्रदेश ने द्वितीय और उड़ीसा नेतीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्तराखंड की टीम 20 अगस्त को वापसी पर रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष देशराज कर्णवाल और महासचिव अमजद उस्मानी ने बताया की वापस पहुंचने पर टीम का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला