Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के आनन्द स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में 10वीं और 12वीं के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं के आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को विद्यालय द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुलश्रेष्ठ ने कहा कि आज जो भी छात्र छात्राएं सम्मानित हुए हैं  उनमें सबसे अधिक योगदान उनके अभिभावकों का है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में सबसे अधिक श्रेय उसकी माता को जाता है क्योंकि हमारी प्रथम गुरु एवं संसार मे अच्छे बुरे का ज्ञान कराने वाली माता का स्थान हमारे ग्रन्थों में भी सर्वोपरि बताया गया है।

रामेश्वर प्रसाद कुलश्रेष्ठ ने सभी छात्र छात्राओं से आह्वान किया कि “जग सिर मौर बंनाए भारत ” इस पंक्ति को सार्थक बनाकर अपना जीवन सफल बनायें। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ रजत अग्रवाल ने छात्र छत्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि  आदर्श शिक्षक एवं आदर्श छात्र एवं समस्त गुणों को अपनाकर छात्र एवं शिक्षक के मध्य सम्मान एवं संस्कार का सम्बंध रहना चाहिये ।साथ ही एक दूसरे की रक्षा करना,साथ रहना,एक विचार,एक व्यवहार द्वारा स्वयं को एवं समाज को सुरक्षित एवं शक्तिशाली बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं।विद्यालय  के कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि सभी छात्र छात्राओं को और अधिक मेहनत करके सफलता हासिल करनी होगी।

छात्रों की सफलता से विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों को भी गर्व है कड़ी मेहनत से सफलता जरूर मिलती है।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने कहा कि विद्यालय के छात्रों ने अपनी मेहनत के बल पर सफलता हासिल की है।उन्होंने कहा किन विद्यालय के होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्र देश और राष्ट्र की उन्नति में सहायक सिद्ध होंगे।उन्होंने कहा कि नवीन विचारों रचनात्मक और क्रियात्मक कार्यों से भारत के युवा देश और समाज के हित में कार्य कर देश को उन्नत शिखर पर ले जाने में सक्षम होंगे।उन्होंने कहा कि आज की सफलता ही देश की सफलता है इसे बरकरार रखने की कोशिश करना। कड़ी मेहनत करने से ही सफलता हासिल होती है।

इस दौरान कक्षा दस में अक्षित सिंह प्रथम,पार्थ गोयल द्वितीय,मानवी सोही तृतीय एवं कक्षा 12 की  छात्रा हंसिका वर्मा प्रथम,भूमिका खाती द्वितीय,प्रज्ञा तृतीय, स्नेहा चौहान तृतीय को विशेष रूप से आज के कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।इतना ही नहीं कक्षा दस की अक्षित सिंह,वंश चौधरी को शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में 12वी कक्षा में हंसिका वर्मा,स्नेहा चौहान,प्रियांशु वशिष्ठ को भी विशेष रूप से संम्मानित किया गया।कार्यक्रम में 10 से 90 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र छात्राओं में वीर सक्षम सिंह,अक्षय सेन,स्नेहा,स्नेहा राठी,पुष्पेंद्र सिंह,वंश चौधरी, अंशिका, अभिनव,आदित्य, हर्षित,राधिका,आरिका,आरुषि,गौरव,विशु, विदिशा,खुशी, सानवी, कनुप्रिया,दिव्यांशी,सारा पंवार,तनुष,निहारिका,मंथन,श्रद्धा,और अनन्या सैनी को संम्मानित किया गया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369