Jan Mudde

No.1 news portal of India

गांव गांव में सभी घरों पर लहराएगा इस बार तिरंगा, ब्लॉक कार्यालय में पहुंचे पचास हज़ार तिरंगे

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़कीं खंड विकास कार्यालय में स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के लिए मथुरा से पचास हज़ार राष्ट्र ध्वज पहुंचे हैं।ब्लॉक के सभी छोटे बड़े कर्मचारी सोमवार को ट्रक से राष्ट्रीय ध्वज उतारते नज़र आए।इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज की भारी खेप आने पर खंड विकास कार्यालय के कर्मचारी भी काफी उत्साहित दिखाई दिए।इस दौरान खंड विकास अधिकारी  रूड़कीं एस पी थपलियाल ने बताया कि  योग गुरु स्वामी रामदेव के सहयोग से राष्ट्र ध्वज को मथुरा से मंगवाया गया है।

उन्होंने कहा कि यह तिरंगा हमारे स्वाभिमान, स्वाधीनता और स्वावलंबन का प्रतीक है। जो हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।  उन्होंने कहा कि  राष्ट्र ध्वज देश के गौरव का प्रतीक है जिससे देश प्रेम की भावना जागृत होती है। उन्होंने  कहा कि तिरंगे के रंग हमें शहीदों के बलिदान की याद दिलाने के साथ-साथ शांति और हरियाली के पथ पर चलते हुए सदैव प्रगतिशील बनने के लिए प्रेरित करते है। महाविद्यालय के डायरेक्टर रजनीश शर्मा ने कहा कि हर छात्र-छात्रा अपने घरों के आसपास रहने वाले लोगों को भी तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करे। इस मौके पर ब्लॉक के तमाम कर्मचारी  उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369