Jan Mudde

No.1 news portal of India

आँखों पर काली पट्टी बाँधकर बाइक चलाता देख लोग पड़े हैरत में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

एक जादूगर ने रूड़कीं शहर की सड़कों पर आंख पर काली पट्टी  बांधकर बाईक चलाई तो उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जादूगर के इस कारनामे को देखकर सड़क पर चलने वाले लोग भी हैरत में पड़ गए।

-दरअसअल रूड़कीं  के वैशाली मंडप में  जादूगर शिवम आज  से शहरवासियों के सामने अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। जादूगर शिवम का  दावा है कि वह नए और हैरतंगेज करतब दिखाने के काफी माहिर  हैं । वहीं जादूगर शिवम ने नगर के मुख्य मार्गों पर आंखों पर  काली पट्टी बाँधकर बाइक चलाकर नगरवासियों को हैरत में डाल दिया।

गौरतलब है कि आरएनआर लिम्का बुक में अपना नाम दर्ज कराने वाले राजस्थान निवासी जादूगर शिवम ने कहा कि जादू प्राचीन भारत की 64 कलाओं में से सर्वश्रेष्ठ कला है। उनका मकसद लोगों को तांत्रिको के फर्जी ढकोसलों के लिए जनजागरूक होकर अंधविश्वासों से बचाना है। आज भारत देश की जादुई कला धीरे-धीरे विलुप्त होने के कगार पर है। इस विलुप्त कला को राष्ट्रीय सांस्कृतिक कला घोषित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि उनके शो में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ,कन्या भ्रूण हत्या महापाप है, जल ही जीवन है, नशा खोरी से बचें और आस-पास के लोगों को नशे से बचायें आदि जनसंदेश शो में प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान जादूगर का जादू देखने के लिए सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई वहीं सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369